Golden globes awards 2023: 'नाटू-नाटू' को मिला बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड, जानिए फिल्म ने कितनी की है कमाई

Golden Globe Awards 2023

Golden Globe Awards 2023: लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स मिला है। म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी ने ट्रॉफी ली।

इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ था ‘नाटू नाटू’

‘नाटू-नाटू’ के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी ने घोषणा के बाद स्टेज पर जाकर ट्रॉफी ली। इसके बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के साथ पोज भी दिया। कीरावनी ने सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ के लिए ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसे बेस्ट सॉन्ग (मोशन पिक्चर) की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

फिल्म को बेस्ट नॉन इंग्लिश भाषा फिल्म के लिए भी नामांकित किया गया था। इस कैटेगरी में फिल्म आरआरआर ने फिल्म ‘अर्जेंटीना 1985’ को हराया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कैटेगरी में जर्मनी की ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, बेल्जियम की क्लोज और साउथ कोरिया के डिसीजन टू लीव भी नॉमिनेटिड थी।

गोल्डन ग्लोब्स में RRR को डायरेक्टर एसएस राजामौली, स्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण रिप्रेजेंट कर रहे हैं, जिनमें अभिनेता राम साथ की पत्नी उपासना कामिनेनी भी शामिल हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण ने 1920 में ब्रिटिश राज के समय भारत के स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू की भूमिका निभाई हैं। कलाकारों में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ-साथ ब्रिटिश अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस ने भी अभिनय किया था।

RRR ने विश्व स्तर पर की थी इतनी कमाई

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरआरआर ने ग्लोबल लेवल पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पहले ही न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स में राजामौली बेस्ड डायरेक्टर समेत कई इंटरनेशनल ऑनर जीत चुके हैं। RRR ऑस्कर की तमाम कैटगरी में भी शॉर्टलिस्ट हुई है। इसको लेकर फिल्म की मेकिंग टीम से लेकर दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ