---विज्ञापन---

शादी के 3 हफ्ते बाद ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में आई नई खुशी

Vrushika Mehta New Luxury House: वृशिका मेहता का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस अपने नए घर का होम टूर दे रही हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही वो नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।

Vrushika Mehta New Luxury House: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस वृशिका मेहता (Vrushika Mehta) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। 3 हफ्ते पहले ही उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। मैरिड लाइफ में कदम रखते ही उनकी जिंदगी में खुशियों की बारिश हो गई है। अब एक्ट्रेस की लाइफ में एक नया मुकाम आया है। उन्होंने नया घर ले लिया है। इस आलीशान घर की वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। खुद एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ इस सपनों के आशियाने में गृह प्रवेश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ‘शेर अगले शिकार की तलाश में’, इस हसीना संग Ranbir Kapoor को देख यूजर्स ने लिए मजे

---विज्ञापन---

नए घर में शिफ्ट हुईं एक्ट्रेस

इस वीडियो में न सिर्फ वृशिका के नए घर की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही ये भी दिखाई दे रहा है कि किस तरह पारंपरिक अंदाज में वो पूजा कर रही हैं। इस मॉडर्न कल्चर के बीच भी एक्ट्रेस अपनी जड़ों को और अपने संस्कारों को नहीं भूली हैं। कलश और नारियल सिर पर लिए हुए उन्होंने अपने पति के साथ इस नए घर में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने किचन में कलश को स्थापित किया और स्वस्तिक बनाया। हाथ जोड़कर उन्होंने पूजा भी की।

---विज्ञापन---

वीडियो में दिया होम टूर

अब एक्ट्रेस का ये रूप सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें, इस वीडियो में वृशिका मेहता का घर व्हाइट थीम में दिखाई दे रहा है। वहीं, वुडन फ्लोरिंग वाला लुक इसे मॉडर्न टच दे रहा है। अभी उनके घर पर किसी भी तरह का फर्नीचर दिखाई नहीं दे रहा। यानी अभी वो सिर्फ घर में आई हैं, धीरे-धीरे वो इसमें अपना बसेरा बनाएंगी। किचन और लिविंग एरिया का होम टूर देते हुए उन्होंने फैंस को अपने घर की झलक दिखाई है। इस वीडियो को उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, ‘नई शुरुआत।’

दिसंबर में हुई शादी

अब इस वायरल वीडियो पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। साथ ही कपल पर प्यार लुटाते हुए घर की तारीफ करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें, दिसंबर में ही वृशिका मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) संग शादी रचाई है। और अब वो नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, उनकी ये खुशी देख सोशल मीडिया यूजर्स और एक्ट्रेस के फैंस भी खुश नज़र आ रहे हैं। अब सब देखना चाहते हैं कि वो किस तरह इस घर को सजाती हैं और फिर उसका होम टूर करवाती हैं।

First published on: Jan 07, 2024 04:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola