Gold, Silver Rate: सोने-चांदी के रेटों में तगड़ा उछाल, जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट के रेट

Gold, Silver Rate : ग्लोबल मार्केट में मजबूती और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सुस्त आंकड़ों से सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. MCX में मजबूत हाजिर मांग के चलते सोने के भाव में लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की गई और यह 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया.

Gold, Silver Rate.jpg

Gold, Silver Rate : सोने और चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. MCX) में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही. हाजिर मांग में मजबूती के चलते MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव उछलकर 1.55 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती और स्थानीय हाजिर मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिल रहा है. हालांकि, तकनीकी रूप से ओवरबॉट जोन में होने के कारण निचले स्तरों पर थोड़ी मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

वहीं, चांदी की बात करें तो सितंबर वायदा की चांदी में आज भारी उतार-चढ़ाव देखा गया. शुरुआती सत्र में चांदी उछलकर 2,41,999 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के कारण इसमें हल्की नरमी देखने को मिली. जनवरी के बाद किसी एक महीने में सोने की कीमतों में यह सबसे अधिक तेजी है. लेकिन अब यह उम्मीद है कि इस बार यह कमजोर रहेगा. यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने गोल्ड में तेजी को सपोर्ट किया है.

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट

  • दिल्ली: 24 कैरट सोना 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरट सोना 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
  • मुंबई: 24 कैरट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका.
  • कोलकाता: 24 कैरट सोना 1,55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
  • चेन्नई: 24 कैरट सोना 1,55,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.

शहरों में चांदी की कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये दर्ज की गई, जबकि चेन्नई में चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोना बढ़त के साथ करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और कच्चे तेल के दामों में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सराफा बाजार में हलचल बनी रह सकती है.

क्यों आ रही है तेजी?

अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की बढ़ती मांग के कारण कीमतों को समर्थन मिल रहा है. ग्लोबल रिसर्च फर्म UBS का मानना है कि आसान मौद्रिक नीति और मजबूत मांग के चलते 2027 की पहली छमाही तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है. एक्सपर्ट्स इस स्तर पर सोने को 2027 की पहली छमाही में देख रहे हैं. बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद से गोल्ड-सिल्वर के रेट में गिरावट देखने को मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ