संकट से गुजर रहीं गो फर्स्ट और जेट एयरवेज के लिए बुरी खबर, अब छिन गया कोड

Go First and Jet airway

Go First and Jet airway

विज्ञापन

Big Setback To Go First and Jet airway: देश की चर्चित एयरलाइंस में शुमार गो फर्स्ट और जेट एयरवेज के लिए एक और बुरी खबर आई है। आर्थिक संकट के साथ अन्य कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रहीं इन दोनों एयरलाइंस का कोड छिन गया है। वर्तमान में दोनों की एयरलाइंस कंपनियां दीवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने उनके कोड को ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद ये दोनों एयरलाइनें एक साल तक उड़ान के दौरान दो अक्षर वाले डेजिगनेटर कोड को प्रयोग नहीं कर पाएंगी। बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रही दोनों ही कंपनियों के लिए यह दोहरा झटका है।

Advertisment

क्यों छिना दोनों एयरलाइंस का कोड

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की कंपनियों की उड़ानें अनियमित हैं, इसलिए दोनों कंपनियों की उड़ाने के मद्देनजर उनके कोड को ब्लॉक कर दिया गया है। गो फर्स्ट और जेट एयरवेज की उड़ानें काफी लंबे समय से बंद हैं, जिसके चलते इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दोनों कंपनियों के कोड को ब्लॉक कर दिया। इस कोड के लिए एयरलाइन को ऑपरेटिंग होना जरूरी है।

दोनों ही एयरलाइंस की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गो फर्स्ट एयरलाइंस तो कई महीनों से उड़ान नहीं भर रही है, जबकि जेट एयरवेज कई वर्ष बंद पड़ी है। पूर्व में IATA ने जेट एयरवेज को 9 डब्ल्यूए तो गो फर्स्ट को जी 8 कोड दिया था, अब यह इनसे छिन गया है।  बताया जा रहा है कि IATA की शर्त पूरी करने के बाद दोनों एयरलाइंस कंपनियां उड़ान और कोड के लिए अनुरोध कर सकती हैं।

विज्ञापन
गौरतलब है कि दोनों ही एयरलाइंस कंपनियों की हालत खराब है। आर्थिक संकट से गुजर रही जेट एयरवेज तो दीवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति गो फर्स्ट एयरलाइंस की भी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ