---विज्ञापन---

देश angle-right

Viral Video: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक हुई लड़की

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक लड़की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक हो गई। लड़की राहुल गांधी को देखकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई और खुशी से रोने लगी। इस दौरान राहुल गांधी ने लड़की को गले लगाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक लड़की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने के बाद भावुक हो गई। लड़की राहुल गांधी को देखकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई और खुशी से रोने लगी। इस दौरान राहुल गांधी ने लड़की को गले लगाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन, कन्याकुमारी के मुलगुमुदु से आगे बढ़ी यात्रा

---विज्ञापन---

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी की ये यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक जाएगी। फिलहाल, उनकी यात्रा केरल से गुजर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से लोगों के मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इससे पहले एक छोटी बच्ची को सैंडल पहनाने में मदद करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा के 18वें दिन की शुरुआत बुधवार को केरल से हुई। राहुल गांधी के साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनके साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक लड़की राहुल गांधी के नजदीक पहुंची और उन्हें देखकर रोने लगी। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा आज उनके निर्वाचन क्षेत्र वायनाड पहुंचेगी।

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस का आज से भारत जोड़ो यात्रा, 5 महीने में 3570 किमी दूरी करेगी तय

---विज्ञापन---

बता दें कि 3,570 किमी लंबी यात्रा 150 दिनों बाद श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 सितंबर को राहुल गांधी की ये यात्रा केरल पहुंची थी। केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की ये यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Sep 28, 2022 03:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola