Ghulam Nabi Azad Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। गुलाम नबी आजाद ने सितंबर 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी। जिसका नाम डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DADP) है। वह इसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।
10 साल बाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
आपको बता दें कि 2014 के बाद गुलाम नबी आजाद का ये पहला लोकसभा चुनाव होगा। यानी वह 10 साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2014 में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा नेता जितेंद्र सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी के साथ गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी
डीपीएपी नेता ताज मोहिउद्दीन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा- “आज डीपीएपी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान हमने फैसला किया है कि पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।” अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी मोहिउद्दीन ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इस मसले पर बात आगे नहीं बढ़ी है।
उन्होंने कहा- ”हमारे पास समय की थोड़ी कमी है। बातचीत ज्यादा आगे नहीं बढ़ी है। इसलिए यह बेहतर है कि वे अपना और हम अपना काम करें। उन्हें वैसे भी अनंतनाग सीट में कोई दिलचस्पी नहीं थी।” मोहिउद्दीन ने आगे कहा कि कश्मीर में अन्य लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला जल्द ही लिया जाएगा।
दिलचस्प हुआ मुकाबला
बता दें कि हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने वरिष्ठ नेता मियां अल्ताफ को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार नामित किया है। इससे घाटी में एनसी और पीडीपी समेत इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के बीच गठबंधन बनाने की कांग्रेस की कोशिशें खत्म हो गईं। अब गुलाम नबी आजाद के मैदान में उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। इसे महबूबा मुफ्ती का गढ़ माना जाता है।
5 सीटों पर 5 चरणों में होगा चुनाव
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इन सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई और पांचवां 20 मई को होगा। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: क्या पीएम मोदी से मिले फारूक अब्दुल्ला? नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: तारिक अनवर को ही कांग्रेस ने दोबारा क्यों दिया टिकट? कटियार लोकसभा सीट का समझें पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस, खुद बड़े नेता…कौन हैं अजीत शर्मा, जिन्हें कांग्रेस ने टिकट देकर कन्हैया कुमार को दिया झटका
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines