PM मोदी के कार्यक्रम के पास मिले थे विस्फोटक, बेंगलुरु पुलिस ने केस पर दिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले उनके काफिले के रास्ते के पास जिलेटिन स्टिक मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

PM Modi

Credit: News24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया. शहर के बाहरी इलाके में उस रास्ते के पास जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने वाला था. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव हो गईं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के मुताबिक, ये मामला बेंगलुरु के कग्गलीपुरा इलाके के पास सामने आया. यहां थाथागुनी इलाके में सड़क किनारे संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली. ये इलाका Art of Living Foundation के कार्यक्रम स्थल के नजदीक बताया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना था.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में एक संदिग्ध

पुलिस ने मौके से दो जिलेटिन स्टिक बरामद कीं. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इन्हें जानबूझकर वहां रखा गया है. हालांकि जांच एजेंसियां अभी ये पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची और इसके पीछे किसका हाथ है. इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि इसी व्यक्ति ने पहले पुलिस को फोन कर HAL एयरपोर्ट और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास धमाके की चेतावनी दी थी. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की. बाद में पीएम के रूट के पास जिलेटिन स्टिक मिलने से मामला गंभीर हो गया.

अलर्ट पर जांच एजेंसियां

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया व्यक्ति पहले भी वीआईपी दौरों के दौरान इसी तरह की धमकी भरी कॉल कर चुका है. उस वक्त उसकी मानसिक हालत को देखते हुए उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन इस बार असली विस्फोटक सामग्री मिलने के कारण जांच को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई. अतिरिक्त पुलिस बल और बम निरोधक दस्तों को मौके पर तैनात किया गया. कुछ समय के लिए आसपास की आवाजाही भी सीमित कर दी गई थी. अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होने दी गई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस घटना में कोई और व्यक्ति या संगठन शामिल है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ