PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: PM मोदी की इस योजना में 300 यूनिट फ्री बिजली का ऑफर, ऐसे उठाएं फायदा

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री मोदी की योजना पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार ने तपती गर्मी में लोगों को बड़ा ऑफर दिया है। इस योजना के तहत अब तक 26 लाख से ज्यादा घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रोशन हो चुके हैं। जानें, योजना के तहत कैसे करें आवेदन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana, 300 unit free electricity, PM Bijli Yojana, solar panel subsidy yojna, solar par subsidy
1 / 5

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: दिल्ली की भाजपा सरकार पूर्व में आम आदमी पार्टी की फ्री बिजली स्कीम को आगे बढ़ा रही है. पंजाब में आप सरकार ने लोगों को 300 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली का तोहफा दे रखा है. अब भाजपा शासित राज्यों के लिए भी केंद्र सरकार की पीएम-सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली स्कीम से जुड़ने का मौका है. इस योजना से जुड़ने वालों को सरकार 78 हजार रुपए तक ही सब्सिडी भी दे रही है.

विज्ञापन

कैसे मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली?

कैसे मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली?2 / 5

पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आपको सोलर पैनल लगवाना होगा. महीने में प्रयोग की बिजली के आधार पर आप तीन से पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं. सोलर पैनल लगते ही तपती गर्मी में आपको ठंड का अहसास तो मिलेगा ही, साथ ही आपका बिजली बिल भी जीरो हो जाएगा.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दो साल पहले शुरू की थी शुरुआत

पीएम मोदी ने दो साल पहले शुरू की थी शुरुआत3 / 5

पीएम मोदी ने दो साल पहले 2024 में पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत करते हुए 2027 तक एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का टार्गेट तय किया था. अब तक 26 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके है. योजना से जुड़े लोगों के घर भरपूर बिजली यूज करने के बाद भी उनका बिल जीरो आ रहा है.

मुफ्त बिजली योजना की खासियत

मुफ्त बिजली योजना की खासियत4 / 5

प्रधानमंत्री मोदी की मुफ्त बिजली योजना में एक बार निवेश करने पर लंबे समय तक फ्री बिजली का इस्तेमाल करने को मिलेगा. सरकार इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदकों को 2-3 किलोवाट के पैनल पर 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी भी दे रही है. इससे महीने में 300 यूनिट तक फ्री बिजली का फायदा मिल रहा है.

विज्ञापन

पीएम मोदी की योजना से कैसे जुड़ें?

पीएम मोदी की योजना से कैसे जुड़ें?5 / 5

पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने के लिए आपको अपने मोबाइल पर https://pmsuryaghar.gov.in खोलना होगा. 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन को चुनने के बाद उसमें दिए निर्देश फॉलो करते जाएं, आपको एप्रूवल मिल जाएगा और अगले दिन सरकारी प्रतिनिधि खुद आपको फोन करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन