GD Goenka Group appoints Gaurav Himkar as Group CEO: बिजनेस के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले आईआईएम से बढ़े छात्रों की कमी नहीं है। इन छात्रों ने दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां के कई छात्र बड़ी कंपनियों ने नेतृ्त्वकर्ता की भूमिका में हैं और बड़े पैकेज पर काम कर रहे हैं। दुनिया की मल्टीनेशनल कंपनियों में इनकी धाक है। ऐसा ही एक नाम है गौरव हिमकर। गौरव हिमकर ने आईआईएम लखनऊ से पढ़ाई की है। हिमकर को अब जीडी गोयनका समूह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
जीडी गोयनका ग्रुप ने गौरव हिमकर को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। वे इससे पहले हीरो मोटर्स ग्रुप के साथ काम कर रहे थे। गैरन ने 87,680 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी हीरो मोटर्स ग्रुप के साथ काम किया है। वे इसके यूरोपीय ई-बाइक व्यवसाय एचएनएफ निकोलाई के लिए मुख्य रणनीति अधिकारी (सीएसओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर थे।
ये भी पढ़ें-Goa Murder Case: ‘बेटे को क्यों मार डाला’, सूचना सेठ से पति ने पूछा तो मिला चौंकाने वाला जवाब, फिर जो हुआ…
गौरव हिमकर ने कहां से की है पढ़ाई
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमकर एक करियर रणनीतिकार हैं। उनके पास ऑटोमोटिव और उपभोक्ता उत्पाद उद्योगों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वे भारत, यूरोप, यूके और पूर्वी अफ्रीका में अलग अलग क्षेत्रों में काम कर चुके हैं।
जीडी गोयनका ग्रुप के एमडी ने क्या कहा
गौरव हिमकर के सीईओ बनने पर जीडी गोयनका ग्रुप के प्रबंध निदेशक निपुण गोयनका ने कहा है कि हम समूह के सीईओ के रूप में हिमकर का स्वागत करते हैं, जिसका लक्ष्य समूह के विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन उत्कृष्टता और लाभ और हानि जवाबदेही को बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें-Anant Ambani के ससुर से मिलिए, 755 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं मुकेश अंबानी की छोटी ‘बहू’ के पिता
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
5 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
7 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines