Ganga Expressway Latest News Update: योगी सरकार का ड्रीम रोड इंफ्रा प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द ही गाड़ियां दौड़ने वाली हैं। देश का तीसरा सबसे लंबा हाईवे कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे 31 दिसंबर को लोगों के लिए खोला जाने वाला है। खबरों की मानें तो महाकुंभ से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं।
क्यों खास है गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे पूर्वांचल का सबसे बड़ा हाईवे है। ये हाईवे मेरठ को प्रयागराज शहर से जोड़ेगा। कई लोगों ने इसे ताज-गंगा एक्सप्रेसवे की भी संज्ञा दी है। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे देश का तीसरा सबसे बड़ा हाईवे बनने वाला है। ये हाईवे गंगा किनारे मौजूद 12 बड़े शहरों से गुजरेगा। साथ ही हाईवे 518 गांवों से होते हुए जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 6 घंटे में कवर हो जाएगी।
कहां से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे?
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEDIA) के द्वारा किया जा रहा है। यूपी के पश्चिमी छोर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर मौजूद बिजौली गांव से शुरू होने वाला ये हाईवे प्रयागराज नेशनल हाईवे 19 पर खत्म होगा। बता दें कि ये हाईवे मेरठ से होते हुए हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर 2021 को गंगा एक्सप्रेसवो की नींव रखी थी।
शाहजहांपुर में बनेगी हवाई पट्टी
गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लागत 36,230 करोड़ रुपये है। इसके लिए 7453 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते में कुल 14 बड़े ब्रिज, 32 फ्लाईओवर, 7 रेल ओवरब्रिज और 9 जनसुविधा परिसर शामिल होंगे। पूरे एक्सप्रेसवे पर 15 रैंप टोल प्लाजा और मेरठ-प्रयागराज में 2 मुख्य टोल प्लाजा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गंगा नदी पर 920 मीटर और रामगंगा नदी पर 720 मीटर का सबसे लंबा पुल बनेगा। साथ ही शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी हवाई पट्टी भी शामिल रहेगी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन से प्लेन तक सब कुछ ठप, पैसेंजर न आ पाएंगे न जा पाएंगे; जानें दुनियाभर में कहां-कैसे मचा है हड़कंप?
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
19 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines