फिल्मों पर 100% टैरिफ तगड़ा झटका! जानें भारतीय सिनेमा के लिए क्या हैं ट्रंप के फैसले के मायने?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिल्मों पर जो टैरिफ लगाया है, उसका भारतीय सिनेमा, बॉलीवुड इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री पर काफी प्रभाव पड़ेगा। आइए इस टैरिफ के मायने और इसके असर पर विस्तार से बात करते हैं…

Donuld Trump

दुनियाभर के देशों को टैरिफ का झटका देकर हिलाने वाले US प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अब भारतीय सिनेमा को झटका दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साउथ इंडस्ट्री को भी अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का जोरदार झटका लेगा, क्योंकि अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी का सीधा असर शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, प्रभास, जूनियर NTR, यश और राम चरण पर पड़ने वाला है।

नॉन-अमेरिकन मूवीज पर 100 परसेंट टैरिफ का मतलब यह है कि अगर शाहरुख खान या अल्लू अर्जुन की फिल्म के राइट्स को अमेरिकन डिस्ट्रीब्यूटर 1 मिलियन डॉलर में खरीदता है तो उसे अमेरिकन गर्वनमेंट को 1 मिलियन डॉलर टैक्स के तौर पर देने होंगे।

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

ट्रंप ने ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री तेजी से मर रही है। दूसरे देश हमारे फिल्म मेकर्स और फिल्मों को अपनी ओर खींचने के लिए ढेर सारे इंसेटिव दे रहे हैं, इससे अमेरिका में हालात बिगड़ रहे हैं। यह एक नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट है। हम तुरंत दूसरे देश में बनने वाली और यहां आने वाली फिल्मों पर 100 परसेंट का टैरिफ लगा रहे हैं। हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें।

जो बात ट्रंप ने कही है, वो पूरी तरह से गलत भी नहीं है। साल 2024 में अमेरिका में बनने वाली फिल्मों का एस्टीमेट 14.54 मिलियन डॉलर था, जो 2022 के मुकाबले 26 परसेंट कम था। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और इंग्लैंड में फिल्मों का प्रोडक्शन बढ़ा है और उसकी बड़ी वजह इन देशों में फिल्मों के शूट पर मिलने वाली सहूलियत और गर्वनमेंट सब्सिडी है, जिसके चलते इंडियन फिल्म मेकर्स इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का रुख करते हैं। पूजा फिल्म्स की बड़े मियां, छोटे मियां ने इंग्लैंड और आबू धाबी से फिल्म शूट पर बड़ी सब्सिडी ली थी।

टैरिफ से इस तरह होगा नुकसान?

फिरोज नाडियावाडा की हाउसफुल 5 तो पूरी तरह से इंग्लैंड में शूट हुई है, लेकिन ट्रंप के फैसले ने सिर्फ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री, जो अमेरिकन मार्केट में फिल्में रिलीज करते हैं, उन्हे बड़ा झटका दिया है। तेलुगू फिल्मों का अमेरिकन मार्केट में बड़ा बाजार है। अल्लू अर्जुन, प्रभास, जूनियर एनटीआर, राम चरण जैसे बड़े इंडियन स्टार्स की फिल्मों के इंटरनेशनल कलेक्शन का तकरीबन 70 परसेंट हिस्सा अमेरिकन मार्केट से ही आता है। शाहरुख खान की फिल्में अमेरिका के कलेक्शन से ही ब्लॉकबस्टर हो जाती है।

किंग खान की पठान, जवान और डंकी को अमेरिकन मार्केट से ऑल टाइम बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिला है, मगर अब जब डिस्ट्रीब्यूटर्स को ही 100 परसेंट टैरिफ के चलते इन मार्केट के लिए हर फिल्म पर दोगुनी कीमत चुकानी होगी तो यह नुकसान का सौदा होगा। ओटीटी पर भी इसका बड़ा असर होने वाला है। इंडियन और इंटरनेशनल फिल्में, जो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज होती हैं और वो अमेरिकन मार्केट में भी जाती हैं, लेकिन वहां इन फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर टैरिफ के चलते अब बड़ा झटका लगने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ