G-20 Summit: दिल्ली आएंगे 40 देशों के टॉप लीडर, जानें किसे कौन करेगा रिसीव? देखें पूरी लिस्ट
Edited By Bhola Sharma

G20 Summit
Edited By Bhola Sharma

G20 Summit
G20 Summit Updates: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को विदेशी नेताओं का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सबसे पहले इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के आने की उम्मीद है। विदेशी नेताओं की अगुवानी के लिए केंद्र सरकार ने मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। इसकी एक सूची भी तैयार कर ली गई है। सम्मेलन में 40 देशों के टॉप लीडर्स के शामिल होने की संभावना है। शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में होगा। दिल्ली को सुरक्षा के लिहाज से अभेद्य किला बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता जाने से पहले बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों को कई अहम सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को अपेक्षित आचरण के संबंध में मार्गदर्शन किया, क्योंकि यह देश की अध्यक्षता में एक बड़ा कार्यक्रम है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति सहित दुनिया भर के शीर्ष नेता शामिल होंगे। उन्होंने मंत्रियों से पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में रहने और सौंपे गए दायित्यों को पूरा करने का टास्क दिया है।
मंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम तक पहुंचने के लिए अपना वाहन न लाने की बात कही। उन्होंने शटल बसों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को G-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय इसके अनुवाद और अन्य सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी।
G-20 मोबाइल ऐप में सभी भारतीय भाषाओं और G20 देशों की भाषाओं को शामिल करते हुए एक त्वरित अनुवाद सुविधा शामिल है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल कानून का पालन करें, East Asia Summit में PM मोदी ने चीन को दिया सख्त संदेश, जानें 5 बड़ी बातें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: