असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर फायरिंग; दो लोगों की मौत, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मांगी रिपोर्ट

Assam News, Assam-Arunachal Pradesh border, CM Himanta Biswa Sarma, Crime News

Assam News: असम के धेमाजी जिले में सोमवार को गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया है कि ये जिला अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीकी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना धेमाजी जिले में असम-अरुणाचल सीमा के पास पनबारी इलाके की है। सूत्रों ने कहा कि हमला अरुणाचल प्रदेश की ओर से किया गया था। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतकों की पहचान बोगा चुटिया और मोनिटू गोगोई के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने इस घटना के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मैं धेमाजी में असम-अरुणाचल सीमा के पनबारी इलाके में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के बोरबिला चुटियाकारी गांव के बोगा चुटिया नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

सीएम हिमंत बिस्वा ने कही ये बात

जबकि मिलोनपुर गांव के मोनिटू गोगोई, पुष्पा गोगोई और अकोनी गोहेन घायल हो गए हैं। इनमें से मोनिटू गोगोई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिला प्रशासन और धेमाजी पुलिस मौके पर है।

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हमले के पीछे अरुणाचली बदमाशों के होने की संभावना को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह क्षेत्र के लोगों के बीच जमीन से जुड़ा विवाद था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ