Farmers Protest : किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली चलो मार्च पर निकल पड़े हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक दिया। पिछले 6 दिनों से शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज चौथे दौर की बैठक होने वाली है। हरियाणा में इंटरनेट बैन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। खापों ने किसानों को अपना समर्थन दिया है।
BKU ने 21 फरवरी को यूपी में ट्रैक्टर मार्च निकालने का किया ऐलान
किसान सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के किसान संगठन अपने राज्यों में अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने 21 फरवरी को यूपी के सभी जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सात जिलों में 19 फरवरी तक के लिए इंटरनेट बैन को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें : ‘किसानों पर आंसू गैस छोड़े, लाठियां-गोलियां चलाईं…’ Farmers Protest पर क्या बोले शिवपाल यादव
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: किसानों को लेकर बैकफुट पर क्यों मोदी सरकार?
चंडीगढ़ में किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथी दौर की होगी वार्ता
लोकसभा चुनाव से पहले किसान केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अबतक किसानों और सरकार के बीच तीन बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। किसानों की मांग है कि एमएसपी पर सरकार अध्यादेश लेकर आए। इसी क्रम में चंडीगढ़ में रविवार को एक बार फिर किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच वार्ता होने वाली है।
केंद्र सरकार ने चर्चा के लिए किसानों से मांगा समय
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से चर्चा करने के लिए कुछ समय मांगा है। समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच चर्चा होगी और इस मामले में सरकार समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने बीजेपी के नेतृत्व वाले केंद्र पर अपनी मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव डालने के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार में किसानों के लिए कितना हुआ काम? सर्वे ने चौंकाया, देखें Video
जल्द ही कोई समाधान निकाल लेंगे : कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा
आपको बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च शुरू किया था। पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा था कि किसानों के साथ वार्ता जारी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत हुई थी, जिसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत को आगे बढ़ाएंगे तो हम जरूर किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। उम्मीद है कि हम जल्द ही कोई समाधान निकाल लेंगे।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
57 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines