13 लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी की मौत, पिता हादसे में मारे गए; तमिलनाड़ु में फर्जी NCC कैंप कांड

Sexual Harassment Accused Died: फर्जी NCC कैंप में 13 लड़कियों का यौन शोषण करने वाले ने सुसाइड कर ली है। उसने जहर खा लिया और आज सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गिरने से वह चोटिल हो गया था।

Sexual Harassment Case Accused

Sexual Harassment Case Accused

Sexual Harassment Accused Committed Suicide: तमिलनाड़ु में फर्जी NCC कैंप में 13 लड़कियों का यौन शोषण करने वाले ने सुसाइड कर ली है। गत 19 अगस्त की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया था और मेडिकल के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया था, लेकिन उसने पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, लेकिन बीती रात उसने जहर खा लिया और आज सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर आरोपी शिवरामन के पिता अशोक कुमार की भी गुरुवार रात को कावेरीपट्टिनम में मोपेड से गिरने के बाद दुर्घटना में मौत हो गई। वह नशे की हालत में घर लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को सौंपे गए दोनों शव

पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने बताया कि आरोपी का नाम शिवरामन था। मेडिकल जांच से पहले कुछ घंटों के दौरान शिवरामन ने गवाही दी थी कि उसने गिरफ्तारी से 2 दिन पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया था। डॉक्टरों ने ब्लड टेस्ट और अन्य जांच की तो पता चला कि उसने 2 दिन पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसलिए डायलिसिस की आवश्यकता पड़ने पर उसे सलेम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वह डायलिसिस पर था और बाद में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। शिवरामन ने कथित तौर पर एक महीना पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शिवरामन विवाहित था और उनकी 3 साल की एक लड़की थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक हादसा था। पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि गत 19 अगस्त को तमिलनाडु में कृष्णागिरी शहर में फर्जी NCC कैंप लगने का मामला सामने आया था। इतना ही नहीं, कैंप में 13 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण भी हुआ। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कैंप का आयोजक, स्कूल के प्रिंसिपल, 2 टीचर और एक पत्रकार शामिल था। जांच करने पर पता चला कि प्राइवेट स्कूल के पास NCC कैंप लगाने की मान्यता नहीं थी और कैंप के आयोजकों का बैकग्राउंड चेक किए बिना, परमिशन लिए बिना कैंप लगाया गया। 3 दिन चले कैंप में 41 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें 17 छात्राएं थी। तमिलनाडु पुलिस के DSP पी. थंगादुरई ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम में कैंप लगा था, लेकिन कैंप से बाहर बुलाकर उनका यौन शोषण किया गया। शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने चुप रहने को कहा। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ