Puducherry Exit Poll Result: NDA, MGB या TVK… पुडुचेरी का एग्जिट पोल किसके साथ? चौंका देंगे नतीजे

पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटे हैं, इसके अलावा 3 सीटें भारत सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के लिए रिजर्व रखी गई हैं. मतदान के दौरान पुडुचेरी में बड़ी संख्या में वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था.

puducherry exit poll.jpg (1)
विज्ञापन

पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है. बुधवार, 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होते ही पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं. पुडुचेरी के चुनाव नतीजों का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है. बंगाल में मतदान खत्म होते ही पुडुचेरी के भी एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. राज्य में एनडीए (NDA), कांग्रेस लीडिंग गठबंधन (MGB) और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच कड़ा मुकाबला है.

क्या कहता है पुडुचेरी का एग्जिट पोल?

  • पीपल्स प्लस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-19 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 10 से 12 सीटें, टीवीके के शून्य और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
  • एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल ने बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है. पोल में NDA-16 से 20 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें और अन्य को 3 से 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में किसका होगा राजतिलक? एग्जिट पोल ने की भविष्यवाणी

विज्ञापन

कब और कितने चरण में हुआ था मतदान?


गौरतलब है कि पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम की तारीखों के साथ ही हुआ था. पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का ऐलान 15 मार्च को हुआ था. एक चरण में हुए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न कराए गए थे. अब वोटो की गिनती 4 मई को होगी, जिसके बाद ही स्पष्ट नतीजे सामने आएंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 4 मई को आने वाले नतीजे एग्जिट पोल को सही ठहराएंगे, या देशभर के एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी गलत साबित होगी.

कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग?


आपको बता दें कि पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटे हैं, इसके अलावा 3 सीटें भारत सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के लिए रिजर्व रखी गई हैं. मतदान के दौरान पुडुचेरी में बड़ी संख्या में वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. 9 अप्रैल को हुए मतदान में रिकॉर्ड 89.87% वोटिंग दर्ज की गई. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा वोटिंग प्रतिशत है. 13,000 मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से वोट डाला, इसके अलावा सेवा मतदाता 4 मई सुबह 8 बजे तक ऐसा कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान प्रतिशत 91.23% तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ