---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में किसका होगा राजतिलक? एग्जिट पोल ने की भविष्यवाणी

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार (29 अप्रैल) को समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे हैं.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Apr 29, 2026 19:36

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार (29 अप्रैल) को समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे हैं.

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: Matrize के आंकड़ों में BJP को बढ़त
बंगाल (Matrize)

---विज्ञापन---

TMC: 125-140
BJP: 146-161
अन्य: 6-10

P-MARQ एग्जिट पोल के आंकड़े BJP को स्पष्ट बहुमत दिखा रहे हैं.
P Marq एग्जिट पोल – पश्चिम बंगाल

---विज्ञापन---

TMC – 118-138
BJP – 150-175
Congress – 02-06

बंगाल चुनाव में पोल डायरी का एग्जिट पोल
टीएमसी- 99-127 सीटें
बीजेपी को 142 से 171 सीटें
कांग्रेस गठबंधन को 3 से 5 सीटें
लेफ्ट को 2 से 3 सीटें

मैट्राइज का एग्जिट पोल
टीएमसी को 125 से 140
बीजेपी को 146 से 161
अन्य को 6-10 सीटें

प्रजा पोल का एग्जिट पोल
बीजेपी-193
टीएमसी-100

प्रजा पोल का एग्जिट पोल

प्रजा पोल के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के संकेत हैं. बीजेपी को यहां 193 सीटें और टीएमसी को 100 सीटें मिल सकती हैं. बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है. 

पांचों राज्यों में हुआ रिकॉर्ड मतदान

बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुख्य मुकाबला है. 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में राज्य की 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है. देश की आजादी के बाद से अब तक बंगाल में इतना भारी मतदान पहले कभी नहीं हुआ है. अन्य राज्यों की बात करें तो 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें 85.1% मतदान दर्ज किया गया

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और 85.91% मतदान दर्ज हुआ था. केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और 78.27% मतदान हुआ था. वहीं पुडुचेरी में इस बार 89.87% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया, जो इस केंद्र शासित प्रदेश में 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में हुए रिकॉर्ड मतदान ने चुनाव नतीजों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

First published on: Apr 29, 2026 06:44 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.