---विज्ञापन---

कौन हैं UP के ‘सिंघम’ अजय शर्मा, जिनकी एंट्री से गरमाई बंगाल की सियासत, TMC उम्मीदवार को चेताया- ‘अगर बदमाशी की तो…’

जानकारी के मुताबिक, फाल्टा इलाके के निवासियों ने पुलिस ऑब्जर्वर से शिकायत की थी कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के लोग मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं. शिकायत मिलते ही अजय पाल शर्मा एक्शन में आ गए.

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इसी बीच, यूपी कैडर के चर्चित ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ और वर्तमान में चुनाव ड्यूटी पर पुलिस ऑब्जर्वर तैनात IPS अजय पाल शर्मा का एक सख्त अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर जाकर उनके परिजनों को सख्त चेतावनी दी है.

वोटर्स को धमकाने की शिकायत पर ‘दबिश’

जानकारी के मुताबिक, फाल्टा इलाके के निवासियों ने पुलिस ऑब्जर्वर से शिकायत की थी कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के लोग मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं. शिकायत मिलते ही अजय पाल शर्मा एक्शन में आ गए. हैरान करने वाली बात यह रही कि स्थानीय लोगों और यहां तक कि स्थानीय पुलिस ने भी पहले विधायक के घर का पता बताने में आनाकानी की. काफी मशक्कत के बाद जब टीम घर पहुंची, तो वहां जहांगीर खान मौजूद नहीं थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों ममता बनर्जी ने नहीं की कभी शादी, जानिए क्या है सफेद साड़ी पहनने का राज?

‘जहांगीर को समझा देना…’

जहांगीर खान के घर पर मौजूद उनके रिश्तेदारों को अजय पाल शर्मा ने सरेआम चेतावनी दी. उन्होंने दो टूक कहा, ‘उसे (जहांगीर) समझा देना कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायतें दोबारा आईं, तो हम उससे ‘सही तरीके’ से निपटेंगे. अगर किसी ने भी बदमाशी की या मतदाताओं को परेशान किया, तो अंजाम बुरा होगा.’

---विज्ञापन---

शर्मा ने आगे कहा कि उनके पास बार-बार शिकायतें आ रही हैं और अगर यह सिलसिला नहीं रुका, तो चुनाव आयोग बहुत सख्त कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें : क्या PM मोदी का ‘मंदिर कार्ड’ ढहा पाएगा CM ममता का ‘दुर्ग’? जानें BJP के दांव की इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

सुरक्षा घेरे पर भी उठाए सवाल

IPS अधिकारी ने जब उम्मीदवार के घर की सुरक्षा का जायजा लिया, तो वे हैरान रह गए. जहांगीर खान को नियम के मुताबिक Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, जिसमें 10 पुलिसकर्मी होने चाहिए. लेकिन मौके पर 14 पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान तैनात थे. अजय पाल शर्मा ने इस ‘एक्स्ट्रा’ सुरक्षा को लेकर स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

यह भी पढ़ें : ‘मैं बेल पर हूं, मुझ पर 36 केस; ममता बनर्जी पर क्यों नहीं?…’, बंगाल में राहुल गांधी ने साधा निशाना

---विज्ञापन---

सियासी घमासान तेज

इस घटना के बाद बंगाल में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि डराने-धमकाने का दौर अब खत्म हो गया है और कानून अपना काम करेगा. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने अजय पाल शर्मा की नियुक्ति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. टीएमसी ने एक के बाद एक कई आरोप आईपीएस शर्मा पर लगाए हैं. साथ ही उन्हें यूपी के बदनाम ‘सिंघम’ और योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बताया है.

कौन हैं अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले शर्मा की अभी पोस्टिंग प्रयागराज में है. वे यूपी में अपने कार्यकाल के दौरान कई एनकाउंटर्स के लिए चर्चा में रहे हैं. उनकी कार्यशैली और अपराधियों में उनके खौफ की वजह से उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ कहा जाता है. फिलहाल, चुनाव आयोग ने उन्हें पश्चिम बंगाल में संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए तैनात किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 27, 2026 11:22 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola