---विज्ञापन---

देश angle-right

‘मैं बेल पर हूं, मुझ पर 36 केस; ममता बनर्जी पर क्यों नहीं?…’, बंगाल में राहुल गांधी ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बंगाल में चुनावी रैली के लिए पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के ऊपर कोई केस नहीं है.

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अपने चरम पर है. शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बंगाल में चुनावी रैली के लिए पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर दर्जनों केस करवा रखे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के ऊपर कोई केस नहीं है. पूरा देश जानता है कि टीएमसी भ्रष्टाचार में धंसी हुई हैं, इसके बाद भी इसके नेताओं के ऊपर कोई जांच नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा जानताी है कि असली लड़ाई टीएमसी से नहीं बल्कि कांग्रेस से है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं अभी बेल पर हूं. उन्होंने कहा, ‘आज में यहां आया हू्ं, मैं बेल पर हूं. नरेंद्र मोदी ने मेरा घर ले लिया. मेरे ऊपर केस कर दिए गए. मेरा सरकारी घर ले लिया गया. मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई. ईडी ने मेरा 55 घंटे इंटेरोगेशन किया. आखिर ममता दीदी के ऊपर कोई केस क्यों नहीं है. ईडी ने ममता बनर्जी का इंटेरोगेशन क्यों नहीं किया.’

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘पूरा बंगाल जानता है कि तृणमूल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इन्होंने शारदा चिटफंड घोटाला किया. 17 लाख से ज्यादा निवेशकों के पैसे डुबो दिए. इनका 1,900 करोड़ रुपए देनदारी का बकाया है. रोज वैली चिटफंड में लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है. पूरे राज्य में गुंडा टैक्स लिया जाता है. इसके बाद भी भाजपा और आरएसएस ने कभी ममता बनर्जी के खिलाफ जांच नहीं बैठाई. ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा जानती है कि असली लड़ाई ममता बनर्जी से नहीं बल्कि कांग्रेस से है. राजद से है. प्रियंका गांधी से है.’

First published on: Apr 25, 2026 10:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola