Viksit Bharat WhatsApp Message: चुनाव आयोग ने व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे विकसित भारत के मैसेज को तुरंत रोकने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में इस तरह के मैसेज को नहीं भेजा जा सकता।
WhatsApp पर लोगों से मांगे गए सुझाव
दरअसल, प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत संपर्क’ से व्हाट्सएप पर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस मैसेज के जरिए लोगों से केंद्र सरकार के कामकाज को लेकर फीडबैक और सुझाव मांगे गए हैं। कांग्रेस की केरल इकाई ने इसे लेकर मेटा से शिकायत की है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सरकारी डेटाबेस और व्हाट्सएप का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है।
व्हाट्सएप मैसेज में क्या कहा गया?
व्हाट्सएप पर पीएम मोदी के लेटर के साथ भेजे जा रहे मैसेज में कहा गया है कि यह पत्र पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार के विकसित भारत संपर्क केंद्र द्वारा भेजा गया है। पिछले 10 सालों में भारत सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ देश के 140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को मिला है, जो आगे भी मिलता रहेगा। मैसेज में आगे कहा गया है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका सहयोग और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि योजनाओं को लेकर अपने विचार अवश्य लिखें।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने किया Rahul Gandhi पर पलटवार, कहा- 4 जून को होगा मुकाबला
पीएम मोदी का ‘परिवारजन’ के नाम पत्र
व्हाट्सएप मैसेज में पीएम मोदी का ‘परिवारजन’ के नाम लिखा पत्र भी भेजा रहा है। इस पत्र में प्रधानमंत्री कहते हैं कि आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।
यह भी पढ़ें: यहां वोट मांगना या मतदान करना..मतलब ‘मौत के कुएं’ में कार चलाना!
‘बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं’
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहते हैं कि यह आपका विश्वास और समर्थन ही था कि जीएसटी लागू करना, धारा 370 समाप्त करना , तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम , नए संसद भवन का निर्माण, आतंकवाद और नक्सलवाद पर कठोर प्रहार जैसे अनेक ऐतिहासिक और बड़े फैसले लेने से हम चूके नहीं।
‘यह मोदी की गारंटी है’
प्रधानमंत्री ने पत्र के आखिर में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जिस संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है, उसको पूरा करने के लिए मुझे आपके विचारों, सुझावों, साथ और सहयोग की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माम के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके लगातार जारी रहेंगे, यह मोदी की गारंटी है।
यह भी पढ़ें: BJP ने चुनाव आयोग से क्यों की राहुल गांधी की शिकायत?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines