rahul gandhi

BJP ने चुनाव आयोग से क्यों की राहुल गांधी की शिकायत?

BJP Rahul Gandhi Election Commission: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की है। ये शिकायत मुंबई में दिए गए बयान पर की गई। आइए जानते हैं कि कांग्रेस नेता से जुड़ा पूरा मामला क्या है।

BJP Rahul Gandhi Election Commission: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रस्साकशी तेज हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान करते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस बीच बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की है। बीजेपी ने शक्ति और ईवीएम वाले बयान पर राहुल गांधी की शिकायत की है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने दिए थे ये बयान

बीजेपी ने इन बयानों पर आपत्ति जताई है। दरअसल, 17 दिसंबर को मुंबई में इंडिया गठबंधन की रैली हुई थी। जिसमें राहुल गांधी ने ये बयान दिए थे। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू धर्म में शक्ति एक शब्द है। हम सब एक शक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि हमें उस शक्ति को पहचानना है। इसी के साथ ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा था कि राजा की आत्मा ईवीएम में है और ये सच है। उल्लेखनीय है कि देशभर में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। वोटिंग 19 अप्रैल से 1 जून तक होगी। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ