फारूक अब्दुल्ला की बढ़ीं मुश्किलें, जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM को ED ने भेजा समन

Farooq Abdullah ED Summon: ईडी की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला।

विज्ञापन

Farooq Abdullah ED Summon: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से समन भेजा गया। उन्हें ये समन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

क्या है मामला? 

जानकारी के अनुसार, ईडी ने ये समन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मामले में धन शोध निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत भेजा है। इससे पहले ED ने पिछले महीने भी उन्हें समन भेजा था। हालांकि वे तब ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। अब उन्हें नया समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जाता है कि ये मामला करीब 20 साल पुराना है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले का आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला लंबे समय से ईडी के रडार पर हैं। उन्हें अब 13 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के पदाधिकारियों सहित विभिन्न व्यक्तिगत बैंक अकाउंट्स में गलत तरीके से फंड ट्रांसफर को लेकर है।

विज्ञापन

जेकेसीए में पैसों की हेराफेरी

कथित तौर पर जेकेसीए में पैसों की हेराफेरी की गई थी। उन्होंने खेल के विकास के नाम पर मिले फंड की अपने करीबियों और कारोबारियों को बंदरबांट की थी। आरोप के अनुसार, इस फंड को प्राइवेट बैंक अकाउंट्स में भेजा गया। फारूक अब्दुल्ला पर जेकेसीए को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और पदाधिकारियों को 43.69 करोड़ रुपये का गलत लाभ पहुंचाने का आरोप है।

छह पदाधिकारियों के खिलाफ जांच

बता दें कि ईडी की ओर से 21 सितंबर, 2015 के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की गई थी। ईडी ने ये जांच जेकेसीए के छह पदाधिकारियों के खिलाफ 11 जुलाई, 2018 को सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र के आधार पर की थी। फारूक अब्दुल्ला 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। इसी दौरान फंड में से 43.69 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ