Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में लोगों को चेतावनी दी है कि कुछ ठग ईडी के नाम पर नकली समन और नोटिस भेजकर धोखाधड़ी करने का प्रयास करने के मामले सामने आए हैं. ये फर्जी दस्तावेज़ बिल्कुल असली समन जैसे दिखते हैं, जिससे आम लोगों के लिए उनमें अंतर करना कठिन हो जाता है. ईडी ने स्पष्ट किया है कि अब असली समन केवल आधिकारिक सिस्टम से जारी किए जाते हैं. जिन पर एक QR कोड और यूनिक पासकोड शामिल होता है. इनकी मदद से कोई भी व्यक्ति समन की प्रामाणिकता आसानी से जांच सकता है. वैध समन पर जारी करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर, मुहर, अधिकृत ईमेल आईडी और संपर्क नंबर भी मौजूद होते हैं. जिससे पहचान और भी सरल हो जाती है.
इन दो तरीकों से जांच सकते हैं समन
QR कोड स्कैन करके असली और नकली के बीच का फर्क पता कर सकते हैं. इसके लिए पहले समन पर छपे QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें. स्कैन करने पर ईडी की वेबसाइट का पेज खुलेगा. उस पेज पर समन पर लिखा पासकोड दर्ज करें. अगर जानकारी सही है, तो वेबसाइट पर समन से जुड़ी पूरी जानकारी (जैसे नाम, अधिकारी का नाम, पद और तारीख) दिख जाएगी. इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर भी समन की जांच कर सकते है. ईडी की वेबसाइट https://enforcementdirectorate.gov.in पर जाएं. वहां ‘Verify Your Summons’ वाले मेन्यू पर क्लिक करें. समन नंबर और पासकोड डालें. अगर जानकारी सही है, तो वेबसाइट पर असली समन का विवरण दिखाई देगा. यह जांच समन जारी होने के 24 घंटे बाद (छुट्टियों और शनिवार-रविवार को छोड़कर) की जा सकेगी.
फर्जी समन मिला तो क्या करें?
ईडी ने कहा कि अगर समन सिस्टम से जारी नहीं हुआ है तो उसकी जांच के लिए आप ईडी के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं. उन्हें adinv2-ed@gov.in पर ईमेल किया जा सकता है. इसके अलावा 011-23339172 पर कॉल कर उनसे संपर्क किया जा सकता है. नई दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बने प्रवर्तन भवन के ए-ब्लॉक में भी उनसे संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ईडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ ठग “डिजिटल अरेस्ट” या “ऑनलाइन अरेस्ट” के नाम पर लोगों को डराकर पैसे वसूल रहे हैं. “ऐसा कोई कानून नहीं है. ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी हमेशा सामने आकर, विधिक प्रक्रिया के तहत की जाती है, ऑनलाइन या डिजिटल रूप से नहीं.”
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines