News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Online Gaming Bill: ऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के दूसरे दिन ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने देशभर में कर्नाटक, मुंबई, गोवा और जोधपुर में छापे मारे। इसमें गोवा के 5 कैसिनो भी शामिल रहे। छापेमारी में ईडी को करोड़ों की नगदी और ज्वेलरी मिली।
कनार्टक में छापेमारी के दौरान ईडी को कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के घर से अकूत संपत्ति मिली। इसमें 12 करोड़ रुपये कैश, 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और विदेशी करेंसी शामिल है। वीरेंद्र कर्नाटक चित्रादूर्गा सीट से विधायक हैं। ईडी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बताया कि विधायक के पास मिला पैसा ऑनलाइन बैटिंग और गेमिंग से कमाया गया है।
यह भी पढ़ें: 20 करोड़ के बीमा घोटाले का मास्टरमाइंड जयपुर से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
ईडी ने गोवा के 5 कसीनो पर छापेमारी की। इसमें पप्पीस कैसीनो गोल्ड, ओसेन रिवर कैसीनो, पप्पीस कैसीनो प्राइड, ओसेन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो शामिल हैं।
ईडी की जांच में पता चला कि आरोपी कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था। इसमें King567, Raja567 जैसे नाम शामिल हैं। आरोपी का भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से 3 कंपनियां डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम 9 टेक्नोलॉजीज चलाता है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों में कॉल सेंटर और गेमिंग से जुड़े काम होते थे।
ईडी ने कर्नाटक, मुंबई, गोवा और जोधपुर में 31 जगहों पर छापेमारी की। इसमें गंगटोक, चितदुर्गा जिला, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं। ईडी की छापेमारी से पूरे देश में ऑनलाइन बैटिंग का धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म Parimatch के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 1200 क्रेडिट कार्ड और 110 करोड़ रुपये फ्रीज
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।