Earthquake in Ranchi and Jamshedpur: गोवर्धन पूजा पर झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के झटके रांची और जमशेदपुर में महसूस किए गए। झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
जमशेदपुर में कुछ इलाकों में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा रांची के तमाड़ में भी झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि करीब 5 मिनट तक धरती हिलती रही। इसके अलावा झारखंड के चाईबासा में भी भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर आ गए।
ये भी पढ़ेंः विमानों को मिल रही बम धमकियों के बीच बड़ा एक्शन, IPS अमृत मोहन प्रसाद ने संभाली BCAS की कमान
झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया। शनिवार की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। हालांकि अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तरंगों को मापने का गणितीय पैमाना होता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को केंद्र यानी 1 से 9 तक मापा जाता है। ये स्केल धरती से निकली उर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है।
ये भी पढ़ेंः J-K में यूपी के दो मजदूरों पर आतंकियों ने किया फायर, 15 दिन में 5वां हमला
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
14 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
33 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
51 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines