E-ZERO FIR: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, एफआईआर में इस तरह अपने आप बदल जाएगी साइबर क्राइम की शिकायत  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बड़ी जानकारी शेयर की है। अमित शाह ने पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने किसी भी अपराधी को तेज गति से पकड़ने के लिए नई ई-जीरो एफआईआर पहल की शुरुआत की है।

Amit Shah, Cyber Crime, E-ZERO FIR, Home Minister Amit Shah, गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बड़ी जानकारी शेयर की है। अमित शाह ने पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने किसी भी अपराधी को तेज गति से पकड़ने के लिए नई ई-जीरो एफआईआर पहल की शुरुआत की है।

विज्ञापन

साइबर अपराधियों पर कसेगी नकेल

गृह मंत्री ने आगे लिखा कि दिल्ली के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह नई प्रणाली एनसीआरपी या 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को खुद ब खुद एफआईआर में बदल देगी। शुरुआत में 10 लाख रुपये की सीमा से ऊपर नई प्रणाली लागू होगी जो साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तेजी से जांच करेगी, जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

मोदी सरकार साइबर सुरक्षा ग्रिड को कर रही मजबूत

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए साइबर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत कर रही है। I4C की स्थापना गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में की थी। ताकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को समन्वित और व्यापक तरीके से साइबर अपराध से निपटने के लिए एक ढांचा और पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान किया जा सके। गृह मंत्री ने कहा कि I4C को देश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। यह साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ