पॉल्यूशन की मार, दिल्ली के स्कूलों में पांचवीं तक की सभी क्लास 8 नवंबर तक बंद, आदेश जारी

DL

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन की मार की चलते पांचवीं तक की सभी क्लास 8 नवंबर तक बंद करने  का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पांचवीं से ऊपर की सभी क्लास के बच्चों के लिए आउटडोर असेंबली और आउटडोर प्लेइंग एक्टिविटी मंगलवार 8 नवंबर तक बंद करने का ऐलान किया गया है। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया।

विज्ञापन

गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में पॉल्यूशन का जिक्र किया है। आदेश के अनुसार, “दिल्ली में 450 (गंभीर श्रेणी) के मौजूदा एक्यूआई स्तर को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को 08.11.2022 (मंगलवार) तक बंद रहने का निर्देश दिया है।”

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है। आलम यह है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में धुंध छाई हुई है। विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।

विज्ञापन

इसके चलते गौतमबुद्धनगर नोएडा में गुरुवार को आठवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने का आदेश जारी कर दिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ