Pune: DRDO वैज्ञानिक को एटीएस ने किया गिरफ्तार, खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप
Edited By Pushpendra Sharma

DRDO scientist arrested in Pune
Edited By Pushpendra Sharma

DRDO scientist arrested in Pune
इंद्रजीत सिंह, मुंबई: पुणे में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत एक वैज्ञानिक को जासूसी के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि 3 मई को पुणे में डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक का आधिकारिक ड्यूटी के दौरान एक ‘पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव’ (पीआईओ) के एजेंट से संपर्क होने का पता चला था।
आरोपी वैज्ञानिक वॉट्सएप मैसेज, वॉयस कॉल, वीडियो आदि के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से पीआईओ के संपर्क में था। अधिकारियों ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संवेदनशील सरकारी खुफिया जानकारी लीक की। इससे देश की सुरक्षा को खतरा महसूस हो सकता है।
कालाचौकी मुंबई एटीएस पुलिस स्टेशन ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धारा 1923 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की आगे की जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है, जो आतंकवाद विरोधी दस्ते, पुणे इकाई से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रैंक के हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: