PM मोदी को महान नेता क्यों मानते हैं ट्रंप? बेबाकी से गिनाई अपने 'दोस्त' की खूबियां, जिनपिंग और पुतिन पर भी दिया बयान

Trump Praised Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त कहते हुए दुनिया का सबसे महान नेता बताया है। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्हें महान नेता बताने की वजह भी बताई।

donald trump, pm modi, xi jinping

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे महान नेता बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी कीखुलकर और बेबाकी से तारीफ की है। उन्होंने फ्रांस में हुए G-7 समिट से लौटने के कुछ ही समय बाद एक्सियोस को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि वे किन्हें दुनिया का सबसे महान नेता मानते हैं? वहीं उन्होंने खुद को बॉस बताते हुए कहा कि वे जैसा कहेंगे, इजरायल वैसा ही करेगा। ट्रंप ने एक बार फिर साबित किया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हैं और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।

विज्ञापन

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की खूबियां गिनाई

इंटरव्यू में पत्रकार ने राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा कि दुनिया के दो सबसे महान नेता कौन हैं? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि एक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं और दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युद्धों से दूर रहते हैं और यह समझदारी भरा कदम है। भारत सबसे बड़ा देश है। भारत की आबादी डेढ़ अरब है। मैंने अपनी लाइफ में भारत को बदलते हुए देखा है। कोई छह महीने के लिए सत्ता में आता, फिर एक साल के लिए और फिर प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आ जाते हैं।

विज्ञापन

PM को दृढ़ निश्चयी किस्म का इंसान बताया

ट्रंप ने कहा कि उनके आने के बाद भारत बिल्कुल बदल गया। वे 12 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं, बहुत ही दृढ़ निश्चयी किस्म के इंसान हैं। वे सब बड़ी शांति के साथ करते हैं, जबकि वे शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मोदी महान नेता हैं और हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम निष्पक्ष व्यापार करते हैं। पहले वे बुरी तरह अमेरिका को लूटते थे, लेकिन मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। हमारे कुछ मूर्ख राजनेताओं ने ऐसा होने दिया।

ग्रुप से रूस के बाहर होने की वजह बताई

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को मुश्किल हालात में आसानी से हार न मामने वाला और शारीरिक भावनात्मक रूप से मजबूत इंसान बताया। लेकिन उन्होंने एक सवाल के जवाब में उन नेताओं के नाम बताने से इन्कार कर दिया, जिन्हें वे दुनिया के सबसे कमजोर नेता मानते हैं। ट्रंप ने जी-7 ग्रुप में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गैर-मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पहले ग्रुप जी-8 हुआ करता था, लेकिन साल 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस को ग्रुप से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ