Divya Pahuja Murder Case Latest Update: गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड और पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, मर्डर केस के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह की गर्लफ्रेंड मेघा ने पुलिस के सामने मर्डर की पूरी स्टोरी का खुलासा कर दिया है। SIT पूछताछ में मेघा ने अभिजीत और दिव्या के मर्डर के कई राज खोले हैं। मेघा ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि अभिजीत सिंह ने ही दिव्या पाहुजा को गोली मारी थी। उसने खुद मेघा को फोन करके यह बताया था कि मैंने दिव्या को मार दिया है। तुम जल्दी होटल आ जाओ, मैं तुम्हे उसकी लाश दिखाना चाहता हूं।
मेघा ने अभिजीत को लाश ले जाते हुए देखा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के नजफगढ़ में मित्राऊं एक्सटेंशन की रहने वाली मेघा ने विशेष जांच टीम (SIT) को बताया कि दिव्या की 2 जनवरी को ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिजीत ने उसे फोन करके होटल सिटी पॉइंट बुलाया था। जब वह होटल पहुंची तो अभिजीत को उसने दिव्या की लाश को BMW कार में डालते हुए देखा। उसके साथ होटल कर्मचारी हेमराज (28) और ओम प्रकाश (23) भी थे। अभिजीत ने दिव्या को मारा, क्योंकि वह उसे धमकियां देते हुए उससे जबरन वसूली कर रही थी। अभिजीत ने उसे फोन इसलिए क्या था, क्योंकि वह उसके सामने दिव्या को मारने का रौब झाड़ना चाहता था।
होटल के CCTV में भी नजर आई थी मेघा
सूत्रों के मुताबिक, मेघा ने बताया कि वह कुछ महीने पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए किसी काम के लिए अभिजीत से मिली थी। इसके बाद उससे मुलाकातें होती रहीं। ऐसे में पुलिस दोनों के रिलेशन के बारे में पता कर रही है। वहीं पुलिस को मेघा का पता दिव्या की बहन नैना से लगा। नैना ने FIR कराते समय दिए बयान में मेघा का जिक्र किया था और उसे अभिजीत की गर्लफ्रेंड बताया था। वहीं जांच करते समय जब पुलिस ने होटल के CCTV खंगाले तो उसमें एक छोटे बालों वाली काले-नीले रंग का जम्पर पहने एक लड़की दिखाई दी थी, जिसकी पहचान मेघा के रूप में हुई थी। इसलिए पुलिस ने मेघा को गिरफ्तार किया।
अश्लील तस्वीरें बनीं दिव्या की हत्या का कारण
मेघा के मुताबिक, अभिजीत ने दिव्या को मारा, क्योंकि उसके पास अभिजीत की कुछ अश्लील तस्वीरें थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उससे वसूली कर रही थी। 2 जनवरी को अभिजीत ने दिव्या को पैसे देने के लिए बुलाया था, लेकिन फोन से फोटो डिलीट करने को लेकर विवाद हो गया और अभिजीत ने उसे गोली मार दी। वहीं पुलिस का कहना है कि दिव्या के मर्डर को 6 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसकी डेड बॉडी नहीं मिली है, जबकि वह BMW जिसमें उसकी लाश ले जाई गई थी, वह पंजाब के पटियाला में लावारिस हालत में मिली है। वहीं केस का एक और आरोपी रवि बांद्रा फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत
2 आरोपियों की तलाश में जुटी गुरुग्राम पुलिस
मेघा पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, डॉक्यूमेंट्स और दिव्या के सामान को छिपाने का आरोप है। केस में पुलिस अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज और ओम प्रकाश पुलिस गिरफ्त में हैं। बलराज गिर और रवि बांद्रा की तलाश में छापेमारी जारी है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines