हरियाणा में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत

Delhi Police Inspectors Died In Haryana Accident : दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर अपनी कार से हरियाणा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।

delhi police car accident in Haryana

हरियाणा में पुलिस की कार और ट्रक में टक्कर

Delhi Police Inspectors Died In Haryana Accident : हरियाणा से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह हादसा सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास सोमवार की रात करीब 11:30 बजे हुआ था। दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल और रणवीर सिंह चहल किसी काम से दिल्ली से सोनीपत जा रहे थे। हाईवे पर प्याऊ मनियारी के पास इंस्पेक्टरों की कार अचानक से ट्रक से जा भिड़ी। हाइवे पर स्पीड में जा रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक मारी और पीछे से कार ट्रक में जा घुस गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

काफी देर तक कार में फंसे रहे इंस्पेक्टर

हादसे के बाद दोनों इंस्पेक्टर काफी देर तक अपनी कार में फंसे रहे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल चला रहे थे गाड़ी

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल स्पेशल स्टाफ नॉर्थ वेस्ट में और इंस्पेक्टर रणवीर सिंह चहल आदर्श नगर पुलिस थाने में तैनात थे। इसे लेकर कुंडली थाने की पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल कार ड्राइव कर रहे थे और बगल वाली सीट पर रणवीर सिंह बैठे हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ