कौन है मेघा, जो Divya Pahuja Murder Case में हुई गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत से क्या नाता?

Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम पुलिस ने मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या मामले में मेघा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। मेघा कौन है, आइए जानते हैं. …

divya pahuja murder case

Divya Pahuja murder case में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया (फोटो- इंस्टाग्राम)

विज्ञापन

Divya Pahuja murder case megha arrested: मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य आरोपी व होटल मालिक अभिजीत सिंह की साथी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में मित्राऊं एक्सटेंशन की रहने वाली मेघा के रूप में हुई है। मेघा ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, डॉक्यूमेंट्स और दिव्या के सामान को छिपाने में अभिजीत की मदद की थी। हालांकि, मामले के छह दिन बाद भी पुलिस दिव्या के शव का पता नहीं लगा पाई है।

मेघा से पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मेघा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसआईटी ने अभिजीत और मेघा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि बीएमडब्ल्यू कार में शव ले गए आरोपियों ने उसे घग्गर नदी में फेंक दिया होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम भी गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दो जनवरी को दिव्या को पांच लोग होटल सिटी प्वाइंट ले गए और कमर नंबर 11 के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में अब तक मेघा समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज और ओमप्रकाश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि बलराज गिर और रवि बांद्रा अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

डिलीवरी कंपनी में काम करती थी मेघा

एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि मेघा एक डिलीवरी सेवा कंपनी के साथ काम करती थी। दिव्या की हत्या के बाद अभिजीत ने मेघा को होटल में बुलाया था। दिव्या की बहन नैना पाहुजा ने अपने एफआईआर में एक महिला के शामिल होने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ