---विज्ञापन---

एंटीबायोटिक्स पर नए नियम, अब आसान नहीं होगा बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा लेना

Antibiotics latest update: DGHS ने एडवाइजरी जारी कर निर्देश दिए है कि डॉक्टर एंटी माइक्रोबियल दवा प्रिस्क्राइब करने की वजह प्रिस्क्रिप्शन पर जरूर लिखें।

पल्लवी झा, नई दिल्ली

Antibiotics latest update:  देश भर में एंटीबायोटिक्स दवाओं को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने जारी की है। जारी नए निर्देशों के अनुसार एंटीबायोटिक्स से होने वाले नुकसान को देखते हुए इनकी खुलेआम बिक्री पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने देश भर के सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशंस से अपील कि वह केवल क्वालिफाइड डॉक्टर की पर्ची के आधार पर एंटीबायोटिक्स दें। ऐसे किसी व्यक्ति को इन दावाओं को देने से परहेज किया जाए जिसके पास पर्याप्त डॉक्टरी परामर्श या लिखित पर्चा न हो।

---विज्ञापन---

डॉक्टर प्रिस्क्राइब करने की वजह भी लिखें

जानकारी के अनुसार गुरुवार को DGHS ने देश के सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन और सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को के लिए यह एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा महानिदेशालय ने डॉक्टरों को भी स्पष्ट सलाह दी कि वह एंटी माइक्रोबियल दवा प्रिस्क्राइब करने की वजह साफ तौर पर प्रिस्क्रिप्शन पर लिखें। जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर मरीज का इलाज करने में आसानी हो और उसे सही इलाज मिल सके।

---विज्ञापन---

एंटी माइक्रोबियल से बॉडी में ड्रग रेजिस्टेंस बढ़ रहा

जानकारी के अनुसार महानिदेशालय को ऐसे निर्देश इसलिए जारी करने पड़े क्योंकि एंटी माइक्रोबियल के ज़्यादा इस्तेमाल से लोगों की बॉडी में ड्रग रेजिस्टेंस बढ़ रहा है। जिससे मरीज को सही होने में अधिक समय लग रहा है। लोगों का इलाज करने में देरी हो रही है, जो कई मामलों में जानलेवा साबित भी होता है।

दुनिया भर में 12.70 लाख लोगों की मौत

DGHS के अनुसार एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी AMR आज के दौर में वैश्विक चिंता का विषय है। आंकड़ों पर गौर करें तो AMR की वजह से साल 2019 में दुनिया भर में 12.70 लाख लोगों की मौत हुई है, जो खतरे की घंटी है। ऐसे में इस पर लगाम कसने की जरूरत है। वहीं, आंकड़ें यह भी दर्शाते हैं कि साल 2019 में कुल करीब 49 लाख लोगों ने दुनिया भर में ड्रग रेसिस्टेंट इन्फेक्शन की वजह से अपनी जान गंवा दी।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola