---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में दिन में खिलेगी धूप, शाम को सर्द हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम, जानें IMD अलर्ट

Delhi weather update: उत्तर भारत के बिहार, मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन घना कोहरा रहेगा। छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में आज और कल मौसम साफ रहेगा। यहां दिन में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन में कहीं-कहीं बादल छाए रहे सकते हैं। लेकिन शाम को एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। वहीं, उत्तर भारत के बिहार, मध्यप्रदेश में अगले 5 दिन घना कोहरा रहेगा। उधर, छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

30 kmpl की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज और कल 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान बना हुआ है। यहां अगले दो दिन अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा। जिसके बाद दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। एनसीआर में 8 और 9 फरवरी को दिन में धूप और शाम को तेज हवाएं चलेंगी। जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते पहाड़ों पर बर्फ पड़ी है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।  पहाड़ों की ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास दे रही हैं। फिलहाल अगले पांच दिन एनसीआर में सुबह-शाम ठिठुरन भरी ठंड रहने का अनुमान बना हुआ है।

---विज्ञापन---

7 डिग्री तक गिरेगा तापमान

एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी दिन में धूप रहेगी। शुक्रवार को यहां पहाड़ों से आ रही हवाएं ठंड बढ़ सकती हैं जिससे शीतलहर चलने के आसार बने हुए हैं। वहीं, अगले तीन दिन यहां उमस 40 फीसदी से 98 फीसदी तक रहने की संभावना है। दिल्ली के मुंगेशपुर, लोधी रोड, पालम में अन्य इलाकों के मुकाबले अधिकतम तापमान कम रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में फिर करवट लेगा मौमस

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन मौसम के लिए महत्वपूर्ण हैं। देश के असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को बारिश के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब के चंडीगढ़, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। यहां दिन में मौसम साफ रहेगा और सुबह-शाम शीतलहर रह सकती है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में कोहरा रहेगा बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर को छोड़ दें तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, बिहार और ओडिशा में अगले दो दिन कोहरा पड़ने के आसार हैं। यहां सुबह-शाम घना कोहरा हो सकता है। इस सब के अलावा महाराष्ट्र मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी गई नहीं है। इसमें थोड़ी कमी जरूर आई है। ऐसे में लोगों से अपील है कि सुबह-शाम लापरवाही न बरतें। घर से निकलते हुए बारिश का अपडेट लेकर जाएं। पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ के चलते अभी भी कई मार्ग बाधित हैं।

ये भी पढ़ें: कोहरा पड़ेगा या चलेगी ठंडी हवाएं? मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी, जान लें प्रोसेस

First published on: Feb 07, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola