दिल्ली-NCR में बारिश और ठंडी हवाएं, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट

Delhi weather update: मौसम विभाग के मुताबिक 3 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

aaj ka mausam,light rain

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 3 मार्च को हल्की बारिश होगी। दिनभर यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च को सुबह हल्की बौछारें पड़ने के आसार बने हुए हैं। यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में कुछ इलाकों में सूरज बादलों से लुकाछिपी करेगा।

विज्ञापन

50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन पर बर्फबारी जारी है। जिसका असर दिल्ली, यूपी समेत आसपास के मैदानी इलाकों में दिख रहा है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले कुछ घंटों में हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी

विज्ञापन

60 फीसदी ह्यूमिडिटी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में यहां .2एमएम बारिश हुई है। इसी अवधि में 60 फीसदी ह्यूमिडिटी रही। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह साढ़े आठ से से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच पुसा इलाके में 2.5एमएम बारिश हुई। दोपहर बाद यहां लगभग 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

विज्ञापन

उत्तराखंड में बर्फबारी और झारखंड में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। यहां 6 मार्च तक बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में यहां मौसम ड्राई बना हुआ है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च को सिक्किम और नागालैंड में गरज के साथ अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ