दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ, मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi weather update: सोमवार को एनसीआर में मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 और 20 मार्च को यहां अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

delhi weather update, imd alert

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 19 मार्च को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले दो दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है और दिन में तेज धूप खिलेगी। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। सोमवार को एनसीआर में मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में यहां ह्यूमिडिटी करीब 93 फीसदी थी।

विज्ञापन

तापमान बढ़ने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं। यहां अधिकतम 32 डिग्री के पार जा सकता है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्वी दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस  रहा। वहीं,  सबसे कम न्यूनतम तापमान  गुरुग्राम में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

यहां सोमवार को अलग-अलग जिलों में तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। यहां तेज बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह है कि लंबी दूरी की यात्रा में मौसम का अपडेट लेकर ही घर से निकलें।

हिमाचल प्रदेश में बारिश

यहां पिछले तीन दिन से पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। यहां 19 से 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। सोमवार को सोलन बाईपास के पास भूस्खलन हुआ। इसी तरह छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम साफ

सोमवार को यहां देहरादून में मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार यहां पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप निकलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ