शुरू हुई जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने की परियोजना, क्या-क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकारें भी हर काम में अपनी राजनीति देखती थीं। चुनाव नजर आता था, वोट बैंक नजर आता था और वोटबैंक की ही राजनीति करते थे।

Prime Minister Narendra Modi

Jan Aushadhi Centers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं, उसके साथ जुड़े हैं, बातचीत की है, सवाल पूछे हैं, अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरूरत है उसका फॉर्म भर दिया है। सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपको ये जानकर पीड़ा होगी कि भारत की आधे से अधिक आबादी सरकारों से निराश हो गई थी। बैंक में खाता तक नहीं खुलता था। उसकी तो उम्मीदें ही खत्म हो गईं थीं। जो लोग हिम्मत जुटाकर, कुछ सिफारिश लगाकर स्थानीय सरकारी कार्यालय तक पहुंच जाते थे और थोड़ा बहुत आरती प्रसाद भी कर लेते थे, तब जाकर कुछ रिश्वत देने के बाद उनका काम हो पाता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकारें भी हर काम में देखती थीं राजनीति-पीएम

पीएम ने आगे कहा कि सरकारें भी हर काम में अपनी राजनीति देखती थीं। चुनाव नजर आता था, वोट बैंक नजर आता था और वोटबैंक की ही राजनीति करते थे। जिस क्षेत्र में उन्हें थोड़े बहुत वोट मिलते थे वहीं थोड़ा ध्यान दिया जाता था और इसलिए भारतवासियों को ऐसी माई-बाप सरकारों की घोषणाओं पर भरोसा कम ही हो पाता था।

विज्ञापन

विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी का नहीं-पीएम

पीएम मोदी ने कहा विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी का या किसी सरकार का नहीं है। ये सबका साथ लेकर सबके सपनों को साकार करने का संकल्प है। ये आपके संकल्प भी पूरे करना चाहता है। ये आपकी इच्छाएं भी पूरी हों ऐसा वातावरण बनाना चाहता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक सरकार की योजनाएं और सुविधाएं लेकर जा रही है जो अब तक इनसे छूटे हुए हैं। उनको जानकारी ही नहीं है और जानकारी है भी तो योजना तक कैसे जाना है ये पता ही नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ