दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 4 दिन रेनफॉल-स्नोफॉल का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज घने काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और दूसरा एक्टिव होने वाला है, जिसके असर से अगले 4 दिन पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा.

north india weather forecast

उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिन से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

North India Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बारिश, बर्फबारी और शीत लहर का कहर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ाई है. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. एक 30 जनवरी को एक्टिव होने वाला है, जिसके असर से अगले 4 दिन यानी 2 फरवरी तक मौसम का मिजाज बिगड़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से पड़ा ये असर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फीले तूफान ने 100 घरों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद प्रदेश में भारतीय सेना की ‘स्नो क्रिकेट लीग’ जारी है. दूसरी ओर, उत्तराखंड के टिहरी जिले में चिरबिटिया और कद्दूखाल इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. वहीं जिला प्रशासन ने 5 दिन से बंद घुत्तू–गंगी मार्ग को बहाल कर दिया है. इससे कई गांवों का शहरों से संपर्क फिर से बहाल हो गया है.

विज्ञापन

दूसरी ओर मध्य प्रदेश के खरगोन में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं और चने की पकी फसल को बर्बाद कर दिया है, जिससे किसानों का नुकसान हुआ है. पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. इधर राजस्थान के कोटा में बारिश के दौरान रामगंजमंडी के कुम्भकोट कस्बे में बिजली की लाइनों से फैले करंट की चपेट में आने से एक युवक करणदान की मौत हो गई है, जिसकी अप्रैल में शादी होनी थी.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम‌?

बता दें कि दिल्ली और इससे सटे NCR के शहरों बारिश का मौसम बना हुआ है. पिछले 3 दिन में दिल्ली-NCR में 2 दिन खूब बारिश हुई और बीते दिन बादल छाए रहे, इसके असर से दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन 4 फरवरी तक मौसम का बिगड़ा रहेगा. 31 जनवरी और एक फरवरी को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है. रात के समय गरज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का यह असर पड़ेगा

IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से 1 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में भी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. उत्तर-पश्चिमी भारत और उससे सटे मध्य और पूर्वी भारत में 2 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.

1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी मैदानी इलाकों में भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, ओडिशा में 30 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 30-31 जनवरी के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 29 से 31 जनवरी के बीच शीत लहर चलने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ