दिल्ली-NCR में भीषण ठंड, 9 राज्यों में बारिश तो 14 में धुंध-शीतलहर का अलर्ट, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने 2-2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और उत्तर-पश्चिम भारत में धुंध के साथ बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते शीत लहर चलने की संभावना नहीं है.

Delhi NCR Fog

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है.

IMD Weather Forecast Till 24 January: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत आज रविवार को भयंकर कोहरा छाया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. धुंध के साथ शीत लहर ने लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं. घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी से ट्रेनें लेट हो रही हैं और उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है, जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर एडवाइजरी जारी कर दी है. इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन IMD ने घना कोहरा छाने और हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में चिल्ला कलां चल रहा है, जिसके 28 दिन पूरे हो चुके हैं और इन 28 दिन में जम्मू-कश्मीर जम गया है. बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है. श्रीनगर का पारा -4, शोपियां में -5.6, पहलगाम में -2.6, गुलमर्ग में -4.2 और सोनमर्ग में -2.9 डिग्री तापमान बीते दिन रिकॉर्ड हुआ. दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, मनाली समेत कई जिलों में भी ताजा बर्फबारी हुई है.

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 24 जनवरी के बीच पहाड़ों पर बारिश और मैदानों में बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है. कहीं-कहीं भारी बारिश होने के भी आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश का अनुमान

बीते दिन शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा. IMD ने 17 से 20 जनवरी के बीच तापमान बढ़ने और हल्की शीतकालीन बारिश होने की संभावना है. 23 से 26 जनवरी के बीच एक और शीत लहर आने का पूर्वानुमान है. बीते दिन दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (IMD) में अचानक गिरावट आई और शाम 6 बजे तक AQI बढ़कर 416 (गंभीर) हो गया. रात 8 बजे तक 428 AQI रिकॉर्ड हुआ. इसके चलते अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू करके प्रदूषण नियंत्रण उपाय करने पड़े.

विज्ञापन

इन राज्यों में इस हफ्ते रहेगी बहुत घनी धुंध

IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. इसके बाद 19 और 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में 2 और पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आने की संभावना है. इनके असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 22 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 जनवरी और कुछ इलाकों में 20 जनवरी को सुबह/रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है.

जम्मू डिवीजन और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 19 जनवरी को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 जनवरी तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 19 जनवरी को, बिहार में 21 जनवरी तक सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ