दिल्ली-NCR में शुरू मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

देशभर में झमाझम बारिश लगातार हो रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी भारी वर्षा हो रही है। इसके अलावा यूपी समेत अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट बताया है। चलिए जान लेते हैं बारिश को लेकर आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट क्या है।

delhi ncr rain News
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। वहीं, IMD ने अन्य राज्यों का भी हाल बताया है। इसके अलावा नोएडा में आज दिनभर बादलों के साथ धूप भी निकली हुई थी। वहीं, शाम होते ही नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है और अभी भी जारी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, झारखंड में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है।  

Advertisment

कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के मुताबिक, कल भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है और आंधी की भी आशंका जताई गई है। फिलहाल, लोगों को उमस से राहत जरूर मिल रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कल की बात करें तो येलो अलर्ट बताया गया है।

विज्ञापन

कहां-कहां हो रही है बारिश?

एनसीआर की बात करें, तो ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। कई दिनों से गर्मी के साथ-साथ उमस भी काफी हो रही थी, जिससे लोगों को परेशान हो रही थी। अब जब तेज बारिश हो रही है तो गर्मी से बहुत आराम मिल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ