मुंबई एंटी एक्सटॉर्शन सेल की बड़ी कार्रवाई, दाऊद इब्राहिम गैंग के पांच गुर्गों को किया गिरफ्तार

Dawood Ibrahim

दाउद इब्राहिम

Dawood Ibrahim: मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग के पांच लोगों को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि दाऊद के करीबी सहयोगी सलीम फ्रूट और रिजाय भाटी की गिरफ्तारी के बाद ये कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दाऊद के गुर्गों में अजय गोसारिया, फिरोज चमदा, समीर खान, अमजद रेडकर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

रियाज भाटी और सलीम फ्रूट की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक दाऊद के दोनों सदस्यों ने कारोबारी से रोल रॉयस कार की मांग की।

दाऊद इब्राहिम गैंग सदस्य सलीम फ्रूट को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। शुरुआती पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस को दाऊद के अन्य सदस्यों के जबरन वसूली के एक मामले से जुड़े होने की जानकारी मिली थी।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, विस्तृत जानकारी के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ