'TMC आतंकी पार्टी घोषित हो... ममता को गिरफ्तार...' संदेश खाली को लेकर बोले शुवेंदु अधिकारी

Sandeshkhali Latest Update: पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हथियार मिलने के बाद शुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को आतंकी पार्टी घोषित करने की मांग की है। इसके साथ टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

Sandeshkhali West Bengal Latest Update shuvendu adhikari

शुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को लेकर की ये मांग

विज्ञापन

Sandeshkhali West Bengal Latest Update: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 26 अप्रैल को सीबीआई ने कई जगहों पर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इसके बाद से ही भाजपा और टीएमसी में जुबानी जंग तेज हो गई है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश को बदनाम करना चाहती है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी का आतंकियों को बचाने और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ गुप्त समझौता है। शुवेंदु यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इन सभी हथियारों का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में टीएमसी को आतंकी पार्टी घोषित करने और सीएम ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए। सीबीआई ने शाहजहां शेख मामले में शुक्रवार को संदेशखाली में अलग-अलग जगहों छापेमारी कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे।

Advertisment

वहीं टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हमें बरामदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें सीबीआई पर संदेह है। मामले की जांच होनी चाहिए। चुनाव के दौरान बदनाम करने के लिए भाजपा चाल चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि हथियारों का जखीरा एक आतंकी कृत्य है। जो देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में सीबीआई को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ