नई दिल्ली: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक चाय बगान मालिक पर 16 दलितों को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें प्रताड़ित भी किया गया। बंधक बनाए गए लोगों में एक प्रेग्नेंट महिला भी थी जिसके साथ मारपीट की गई जिससे गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सभी बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया गया गया है। पुलिस ने कहा कि चाय बगान का मालिक जगदीश गौड़ा और उसके बेटे तिलक गौड़ा के खिलाफ दलितों पर अत्याचार से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
भाजपा ने कहा- आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं
कहा जा रहा है कि आरोपी जगदीश गौड़ा भाजपा समर्थक है। खबर की जानकारी के बाद भाजपा ने आरोपी जगदीश गौड़ा से दूरी बना ली है। पार्टी के जिला प्रवक्ता ने वरसिद्धि वेणुगोपाल ने इन दावों को खारिज कर दिया कि आरोपी पार्टी का नेता है। उन्होंने कहा कि न तो जगदीश पार्टी कार्यकर्ता हैं और न ही सदस्य। वह सिर्फ भाजपा समर्थक हैं। वह किसी भी अन्य मतदाता की तरह हैं।
पुलिस के मुताबिक, बंधक बनाए गए दलित जेनुगड्डे गांव में रहकर आरोपी के चाय बागान में दिहाड़ी मजदूर करते थे। दलितों ने आरोपी से 9 लाख रुपये की राशि उधार ली थी। कर्ज नहीं चुकाने पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि आठ अक्टूबर को कुछ लोग बालेहोन्नूर पुलिस थाने आए और आरोप लगाया कि जगदीश गौड़ा उनके रिश्तेदारों को प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन बाद में उसी दिन उन्होंने शिकायत वापस ले ली।
मजूदरों को 15 दिनों तक बनाया गया था बंधक
अधिकारी ने कहा कि अगले दिन गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और चिक्कमगलुरु में पुलिस के पास एक नई शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि एसपी की ओर से मामला हमारे पास भेजे जाने के बाद हमने प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने पुष्टि की कि जब वह मौके पर गए थे, तो उन्होंने देखा कि कम से कम 8-10 लोगों को एक कमरे में बंद रखा गया था।
अधिकारी ने कहा कि दलितों को पिछले 15 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया था। बंधक बनाए गए लोगों में चार परिवार के लोग शामिल हैं जिनमें 16 सदस्य हैं और सभी अनुसूचित जाति से हैं। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती दलित महिला ने बताया कि मुझे एक दिन के लिए बंधक बनाया गया था। जगदीश गौड़ा ने मेरे साथ मारपीट की। मैं दो महीने की प्रेग्नेंट थी। मारपीट के बाद मझे अपना बच्चा खोना पड़ा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
32 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines