Chhello Show Actor Dies: ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म 'छेलो शो' के एक्टर राहुल कोली का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

Chhello Show Actor Dies

Chhello Show Actor Rahul Koli Dies: ऑस्कर 2023 में भारत की ओर से भेजी गई फिल्म ‘छेलो शो’ के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया है। बता दें कि फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होनी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही राहुल कोली का निधन हो गया। उनका निधन 2 अक्टूबर को ही हो गया था। उनके पिता रामू कोहली ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

पान नलिन की ओर से डायरेक्ट की गई फिल्म Chhello Show: The Last Film Show 2021 में 10 साल के राहुल कोली ने लीड एक्टर समय (भाविन रबारी) के दोस्त की भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि राहुल कोली पिछले चार महीने से अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती थे। राहुल गुजरात के जामनगर जिले के हापा शहर के रहने वाले थे।

राहुल के पिता पेशे से हैं ऑटो रिक्शा चालक

राहुल के पिता पेशे से ऑटो रिक्शा चालक रामू कोली ने बताया कि राहुल को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। वो कहता था कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद उसका फ्यूचर चमक जाएगा। रामू कोली ने बताया कि राहुल खुद को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक था।

उन्होंने बताया कि इसी साल राहुल को कैंसर के बारे में जानकारी मिली थी। जामनगर के अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। दो हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद चार महीने पहले उसे अहमदाबाद के कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल ने सिर्फ फिल्म का ट्रेलर देखा था।

रामू कोली ने कहा कि फिल्म के निर्माताओं ने राहुल के इलाज में उनकी बहुत मदद की। उन्होंने कहा कि जब फिल्म के डायरेक्टर नलिन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने हमारी हर संभव मदद की। वह राहुल को मुंबई शिफ्ट करने की योजना भी बना रहे थे। बता दें कि राहुल को इस भूमिका के लिए जामनगर में आयोजित एक ऑडिशन के माध्यम से चुना गया था।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ