DA Hike Latest Update: आज देशवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा मिल गया है। मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का फैसला ले लिया है। आज कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है और महंगाई भत्ता बढ़ने से करोड़ों लोगों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2024 से लागू होगा। इसका मतलब यह है कि लोगों को 3 महीने का एरियर मिलेगा। ऐसे में इस बार दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस के साथ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी ओर त्योहार पर बल्ले-बल्ले हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट के बाहर ‘जस्टिस क्लॉक’ लगी; जानें क्या है यह घड़ी, क्यों लगाई गई और कैसे करेगी काम?
रेलवे कर्मियों को मिल चुका बोनस का तोहफा
बता दें कि आज कैबिनेट की बैठक में हो रही है। इसमें कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। गत 3 अक्टूबर को भी मोदी कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी की मंजूरी मिलते ही इस फैसले का ऐलान भी कर दिया गया था। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी दी थी कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग में 2029 करोड़ रुपये के बजट को मंजूर किया गया है।
यह भी पढ़ें:Video: ऐसे भी आ जाती है मौत! सूरत में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरा व्यापारी
मार्च में भी बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब से पहले मोदी सरकार ने मार्च महीने में महंगाई भत्ता बढ़ाया था। वैसे सरकार जनवरी-जुलाई महीने में DA में बदलाव करती है, लेकिन इस साल 24 मार्च 2024 को कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। तब महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। आज महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा है और इसे बढ़ाने का ऑफिशियली ऐलान होते ही महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।
यह भी पढ़ें:दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
क्या होता है DA और कब-कब बढ़ा?
DA को हिंदी में महंगाई भत्ता और अंग्रेजी में डियरनेस अलाउंस कहते हैं। यह सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाता है। बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता, किराया भत्ता और अन्य भत्ते जुड़ने के बाद ही सैलरी मिलती है। पिछले 3 साल में 5 बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जा चुका है और आज भत्ता बढ़ जाने पर यह छठी बार है, जब महंगाई भत्ता बढ़ा है।
यह भी पढ़ें:प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू…दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल
3 साल में 5 बार बढ़ चुका महंगाई भत्ता
- मार्च 2024 में 4% बढ़ोतरी (46% से 50%)
- सितंबर 2023 में 4% बढ़ोतरी (42% से 46%)
- मार्च 2023 में 4% बढ़ोतरी (38% से 42%)
- सितंबर 2022 में 4% बढ़ोतरी (34% से 38%)
- मार्च 2022 में 3% बढ़ोतरी (31% से 34%)
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
7 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
7 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
7 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
9 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
10 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines