दिल्लीवासी इस दिवाली भी पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे; AAP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Firecrackers Ban in Delhi: दिल्ली सरकार ने इस दिवाली भी पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। मंत्री गोपाल राय ने नोटिफिकेशन पोस्ट करके राजधानी के लोगों को चेताया।

Delhi Fire Crackers Ban

पटाखे फोड़ने पर निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैलता है।

Delhi Fire Crackers Ban: दिल्ली वाले इस बार भी दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करके पटाखों पर बैन जारी रखने का आदेश दिया है। मंत्री गोपाल राय ने नोटिफिकेशन अपने X हैंडल पर पोस्ट करके आदेश की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी 2025 तक पटाखे बनाने, स्टॉक करने, बेचने और खरीदने पर लगा प्रतिबंध इस साल भी लागू रहेगा। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध है। एक जनवरी 2025 तक पटाखे बनाने, स्टॉक करने, बेचने और खरीदने वाले पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिफिकेशन सभी विभागों को भेजकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री गोपाल राय की कड़ी चेतावनी

बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल ने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, दिल्ली में स्मॉग और वायु प्रदर्शन भी बढ़ने लगता है। इस बार दिल्ली सरकार स्मॉग और वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए लोगों को चेतावनी है कि वे पटाखे फोड़कर वायु प्रदूषण न फैलाएं। न ही निर्माण कार्य करके या न ही अन्य किसी तरीके से वायु प्रदूषण फैलाएं। वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सरकार एंटी डस्ट कैंपेन को तेज करेगी। किसी भी तरह की ढील नहीं बरतने के निर्देश हैं। जो भी आदेश और नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वालों की शिकायत करें

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्लीवासी सरकार को सहयोग करते हुए प्रदूषण फैलाने वालों की शिकायत करें। दिल्ली ग्रीन ऐप पर शिकायत करें, फोटो भी अपलोड कर सकते हैं। अगर कोई किसी भी तरीके से धूल मिट्टी उड़ाकर, वाहनों के धुएं से या कूड़ कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाता नजर आए तो फोटो क्लिक करके सरकार को भेजें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली-NCR में बढ़ने लगा प्रदूषण

बता दें कि सर्दी की दस्तक होते ही दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने लगा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है, जो लोगों के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ