प्राइवेट रूम, जिम और आलीशान होटल जैसा व्यू...दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का डिजाइन वायरल

Worlds First Commercial Space Station: दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस स्टेशन का फाइनल डिजाइन देखकर दिल दिमाग को सुकून मिलेगा। यह अंदर से एक आलीशान होटल जैसा दिखता है। अंदर से होटल जैसे दिखने वाले इस स्पेस स्टेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Worlds First Commercial Space Station

एक प्राइवेट कंपनी इस स्पेस स्टेशन को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

Worlds First Commercial Space Station: अंतरिक्ष की दुनिया में अभी अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा और उसके सहयोगी देशों द्वारा मिलकर बनाया गया इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) है, जिसे साल 2030 तक डी-ऑर्बिट कर दिया जाएगा। खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले दुनिया की एक एयरोस्पेस कंपनी VAST जेफ बेजोस और लॉकहीड मार्टिन से आगे निकलकर अंतरिक्ष में दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीन भी अपने स्पेस स्टेशन पर काम कर रहा है, लेकिन VAST एक प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी है, जो साल 2025 में अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च कर देगी, क्योंकि इस स्पेस स्टेशन का फाइनल डिजाइन रिवील कर दिया गया है।

 

विज्ञापन

कमर्शियल स्पेस स्टेशन का नाम होगा हेवन-1

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, VAST कंपनी ने अपने X हैंडल पर स्पेस स्टेशन के फाइनल डिजाइन और अंदर का व्यू दिखाते 3 वीडियो शेयर किए हैं। यह स्पेस स्टेशन आलीशान होटल जैसा दिखेगा, जिसे एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए इस स्पेस स्टेशन को अगस्त 2025 में या इसके बाद लॉन्च कर दिया जाएगा। यह 30 दिन का मिशन होगा, जिसके तहत 4 अंतरिक्ष यात्री 30 दिन के लिए हेवन-1 के अंदर रहेंगे। अगर यह मिशन कामयाब रहा तो कंपनी का टारगेट इससे बड़ा स्पेस स्टेशन लॉन्च करने और इसके जरिए लोगों को अंतरिक्ष की सैर कराने और धरती के खूबसूरत नजारे दिखाने का है।

विज्ञापन

स्पेस स्टेशन के अंदर कई प्राइवेट रूम भी होंगे

स्पेस स्टेशन की लंबाई 10.1 मीटर (33 फीट) और चौड़ाई 3.8 मीटर (12 फीट) होगी। वायरल वीडियो ने देख सकते हैं कि स्पेस स्टेशन का इंटीरियर शानदार होगा, जैसे एक रिजॉर्ट या 5-7 स्टार होटल का होता है। स्पेस स्टेशन में एक ‘डेक’ होगा, जिसकी विंडो से लोगों को धरती के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। पेटेंट-पेंडिंग स्लीप सिस्टम होगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रैविटी में भी बिना किसी तकलीफ के आराम से सो सकेंगे। ऑनबोर्ड फिटनेस सिस्टम होगा, जो इसे अंदर से गर्म बनाए रखेगा। लकड़ी की चिकनी सतह, मुलायम और गद्देदार सफेद दीवारें और मॉडर्न जिम होगा। एंटरटेनमेंट सिस्टम और कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ प्राइवेट रूम भी इसके अंदर होंगे।

विज्ञापन

स्पेस स्टेशन के डिजाइन पर रिएक्शन्स

नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू फ्युस्टेल, जिन्होंने अंतरिक्ष में 225 दिन से अधिक समय बिताया है, उन्होंने इस स्पेस स्टेशन के अंदरुनी डिजाइन को फाइनल करने में भूमिका निभाई है। स्पेस स्टेशन के डिजाइनर पीटर रसेल-क्लार्क हैं। वहीं वायरल वीडियो पर X यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। एक यूजर ने पूछा कि यह ऑपरेशन लॉन्चिंग के लिए कब तैयार होगा? एक यूजर ने कहा कि प्रोजेक्ट डराने वाला है। एक यूजर ने यह अनुभव काफी अद्भुत होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ