अलर्ट! 24 घंटे के अंदर 120 KM की स्पीड से आ रहा चक्रवाती तूफान, 6 फीट से ज्यादा उठेंगी लहरें

Cyclonic Storm DANA Latest Update : मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। चक्रवात ‘दाना’ 24 घंटे के अंदर आ रहा है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 120 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और समुद्र में 6 फीट से ज्यादा ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी।

Cyclone Dana

चक्रवाती तूफान का अलर्ट। (File Photo)

Cyclonic Storm DANA Latest Update : चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 घंटे के अंदर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने के लिए बड़ी तेजी से आ रहा है। ‘दाना’ 24 अक्टूबर की शाम से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह तक जमकर तबाही मचाएगा, जिससे दो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। चक्रवात ‘दाना’ से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सरकारों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 13 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है और फिर 24 की रात से लेकर 25 तारीख की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर केंदुझार, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खोरदा और पुरी जिलों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिलों में भी अगले दो दिनों तक चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से झारखंड में भी जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

समुद्र में उठेंगी ऊंची-ऊंची लहरें

आईएमडी ने समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। इस दौरान समुद्री पर 1.0 से 2.0 मीटर यानी (3 से 6 फीट से ज्यादा) तक ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना हैं। हाई टाइड की वजह से ओडिशा के केंद्रपाड़ा, भद्रक, जगतसिंहपुर, बालासोर और पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24-परगना जिलों में भूस्खलन के साथ जलभराव होने के आसार हैं।

विज्ञापन

मछुआरों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है। मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 23 से 25 अक्टूबर तक मछली पकड़ने का काम पूरी तरह से स्थगित रहेगा। मछुआरों को सलाह दी गई है कि इस दौरान वे समुद्री तटों के आसपास न जाएं। हालांकि, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दाना का असर देखने को मिल रहा है, जहां तेज हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

200 से अधिक ट्रेनें कैंसिल

चक्रवाती तूफान की वजह से रेलवे सेवाएं भी बाधित रहेंगी। भारतीय रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत समेत 200 से अधिक ट्रेनें कैंसिल कर दीं। साथ ही दोनों राज्यों की सरकारों ने समुद्री तटों के आसपास वाले इलाकों में रहने वाले 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। तटीय जिलों के स्कूल-कॉलेज भी 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। सरकार कर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ