Cyclone Storm Impact: देशभर में मानसूनी बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को एमपी-यूपी समेत 8 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन बीच मानसूनी बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में चौथा स्ट्रांग सिस्टम बनने के कारण देशभर में बारिश का दौर जारी है।
मुंबई और गुजरात में पिछले 24 घंटे में तूफान और बारिश के चलते 8 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मुबंई में एक महिला मैनहोल से नाले में बह गई। इसके बाद बचावकर्मियों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुंबई में आज भी बारिश की संभावना है। रायगढ़ में 22 साल की महिला की झरने में डूबने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने ठाणे में ऑरेंज अलर्ट और रायगढ़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मुंबई में इस सीजन में करीब 2900 मिमी. बारिश हुई है, जो सामान्य से 600 एमएम अधिक है।
उत्तराखंड-गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही
गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। 110 किमी. से ज्यादा स्पीड से चली हवाओं के कारण 300 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। उधर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश से मलबा गिरने से थल मुनस्यारी सड़क 18 घंटे बंद रही। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। उधर गोपेश्वर में तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाइवे पर मलबा आ गया इससे एक हजार लोग यहां फंस गए। दोपहर के बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया।
हिमाचल में बादल फटने से बुजुर्ग की मौत
हिमाचल में सुबह कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जबकि रोहतांग दर्रा, हनुमान टिब्बा समेत कई चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं सिरमौर में बारिश के कारण भारी तबाही मची। बादल फटने के बाद एक बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। उधर ओडिशा में भारी बारिश के बाद जारी हुए अलर्ट को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। कोणार्क सूर्य मंदिर में पानी भर जाने से दर्शन को आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानी हुई।
ये भी पढ़ेंः 3 दलितों की हत्या के केस में 4 को फांसी, 7 को उम्रकैद, 10 साल पहले हुआ था हत्याकांड
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज गोवा, महाराष्ट्र, बंगाल, एमपी, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
11 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines