---विज्ञापन---

देश angle-right

चक्रवाती तूफान अगले 12 घंटे में बदलेगा तेवर; 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन अगले 12 घंटे में तेवर बदल लेगा, जिसका असर देशभर के मौसम पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने भी आज राजधानी दिल्ली समेत 8 राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Forecast: मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन मानसून के बादल जाते-जाते भी उग्र रूप दिखा रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सितंबर महीने में लगातार चौथी बार ऐसा स्ट्रॉन्ग साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है। इसलिए मानसून अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही वापस जाएगा।

और इस हफ्ते से अगले हफ्ते तक मौसम ऐसे ही खराब रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान के काफी एक्टिव होने की संभावना जताई है। आज रात तक 7 राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 9 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी से उत्तरी बांग्लादेश तक बना हुआ है, जिससे महाराष्ट्र, गुजरात और कोंकण में भारी बारिश हो रही है। इस बारिश का असर पूरे देश पर पड़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह तेज हवाएं चलीं और आसमान में घने काले बादल छाए रहे। हालांकि भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। कल भी राजधानी का मौसम ऐसा ही रहेगा। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं।

 

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में आज भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र को आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। आज ठाणे में यलो अलर्ट, रायगढ़ जिले में यलो अलर्ट और मुंबई में रेड अलर्ट रहेगा। पालघर और नासिक में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े। ट्रेनों और फ्लाइटों के रूट बदलने पड़े।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आज इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुजरात, उपहिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोराम, त्रिपुरा और झारखंड में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 27, 2024 07:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola